अश्को का भी आँखों से आना जाना रहता है
कभी मिलता है नया, कभी दर्द पुराना रहता है

गम मायूसी तन्हाई सब यूँ ही मिलती रहती है
गर किस्सा मोहब्बत का होता है इश्क़ का फ़साना रहता है

अगर चाहा है किसी को चाहत से ज्यादा, चाहने की
सजा भी मिलती रहती है थोडा जुर्माना रहता है

जहाँ में मोहब्बत का यही अंजाम होता है
या तो मिल जाता है इश्क़ या चालू मयखाना रहता है

प्रेम की कहानी अक्सर एक सी रहती है
धुन तो नयी होती है पर गीत पुराना रहता है

No comments:
Post a Comment